वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर डिनर के दौरान हमले की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक हमलावर होटल में घुस आया और ट्रंप पर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन समय रहते सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति को संभाल लिया।
सूत्रों के अनुसार, यह सुरक्षा में एक बड़ा चूक माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि यदि हमलावर को मात्र 30 सेकंड और मिल जाते, तो हालात बेहद भयावह हो सकते थे।
घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी सुरक्षा टीम की जमकर सराहना की।

