स्पेशल रिपोर्ट: अभिजीत शर्मा
Gen Z का असर? राघव चड्ढा को बीजेपी जॉइन करने के बाद 10 लाख फॉलोअर्स का नुकसान
नई दिल्ली: युवा राजनीति के चेहरे माने जाने वाले राघव चड्ढा के लिए हालिया राजनीतिक कदम भारी पड़ता नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनका जनाधार अचानक गिर गया है।
सूत्रों के अनुसार, बीजेपी में शामिल होने के 24 घंटे के भीतर ही राघव चड्ढा ने करीब 10 लाख (1 मिलियन) फॉलोअर्स खो दिए। खास बात यह है कि यह गिरावट मुख्यतः Gen Z यानी युवा वर्ग के बीच देखने को मिली, जो अब तक उन्हें एक आधुनिक, शिक्षित और अलग सोच वाले नेता के रूप में देखता था।


