जंग के बीच सुरक्षित लौटा ‘शिवालिक’ जहाज़, 44,000 मीट्रिक टन LPG लेकर पहुंचा भारत
स्पेशल रिपोर्ट: अभिजीत शर्मा
युद्ध जैसे तनावपूर्ण हालात के बीच भारत के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। 44,000 मीट्रिक टन एलपीजी (LPG) लेकर शिवालिक जहाज़ सुरक्षित रूप से देश पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि यह जहाज़ संघर्ष और सुरक्षा चुनौतियों से गुजरते हुए गैस की खेप को सुरक्षित भारत तक लेकर आया।
ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से यह बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इतनी बड़ी मात्रा में एलपीजी का सुरक्षित पहुंचना देश की घरेलू गैस सप्लाई को स्थिर रखने में मदद करेगा। युद्ध जैसे माहौल में समुद्री रास्तों पर जोखिम बढ़ जाता है, ऐसे में इस कार्गो का सुरक्षित पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
ऊर्जा विशेषज्ञों का कहना है कि इस खेप के आने से देश में एलपीजी की उपलब्धता मजबूत होगी और सप्लाई चेन पर दबाव कम होगा।
हालांकि इस मुद्दे पर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। सरकार इसे अपनी कूटनीतिक और रणनीतिक सफलता बता रही है, वहीं विपक्ष इस पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठाने की तैयारी में है।
युद्ध के माहौल में 44,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर देश पहुंचे शिवालिक जहाज़ ने ऊर्जा सुरक्षा को लेकर नई बहस जरूर छेड़ दी है


