हमीरपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर, बाइक मिस्त्री को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े अपराधी को हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। यह वही घटना है जिसमें कुछ दिन पहले एक बाइक मिस्त्री अतीश पर दबंगों ने हमला कर उसे गोली मार दी थी।
जानकारी के मुताबिक दबंगों ने पहले अतीश की दुकान पर धावा बोलकर उसे लाठी-डंडों से पीटा, उसके बाद बाबू दिलावर नामक व्यक्ति ने तमंचे से गोली चलाई।
पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान तिदुही रोड पर आरोपी से मुठभेड़ की। एनकाउंटर में आरोपी को गोली लगी और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
इस घटना का संबंध कंस मेले में हुए विवाद से भी जोड़ा जा रहा है। पुलिस अभी इस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


