भारी बारिश का अलर्ट : देहरादून में स्कूल बंद हो सकते है
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के देहरादून समेत कई ज़िलों में 13 सितम्बर को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तेज़ बारिश के साथ भूस्खलन और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
बारिश की चेतावनी को देखते हुए ज़िला प्रशासन सतर्क हो गया है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि हालात बिगड़ने पर देहरादून ज़िले के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया जा सकता है।
प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे मौसम विभाग के अपडेट्स पर नज़र रखें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। साथ ही, लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान नदियों के जलस्तर बढ़ने और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका भी बनी हुई है।


