उत्तराखंड दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, करेंगे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (11 सितम्बर 2025) उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। वे राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और हालात का जायज़ा लेंगे।
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री शाम करीब 4:15 बजे हवाई सर्वेक्षण करेंगे और उसके बाद 5:00 बजे देहरादून में उच्चस्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में राज्य सरकार और केंद्र सरकार के अधिकारी शामिल होंगे |
उत्तराखंड में हाल ही में भारी बारिश और बाढ़ ने कई जिलों को प्रभावित किया है। सड़कों, घरों और पुलों को भारी नुकसान पहुँचा है। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चल रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे से उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य को तेज़ राहत पैकेज और पुनर्वास योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएँ मिल सकती हैं।


