टीवी का अपमान मत करो’ – हिना खान का ट्वीट बना सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग मुद्दा
Bigg Boss 19: हिना खान ने अशनूर के लिए फरहाना को लगाई फटकार”बिग बॉस 19 की बड़ी ख़बर
टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान ने सोशल मीडिया पर फरहाना भट्ट को आड़े हाथों लिया। वजह थी फरहाना का अशनूर कौर के टीवी करियर पर तंज कसना।
बात नामांकन टास्क के दौरान शुरू हुई, जब फरहाना ने अशनूर से कहा कि,
“आपको तो धारावाहिकों का अनुभव है, मैंने कभी सीरियल्स में काम नहीं किया। आपकी उम्र सिर्फ़ 21 है, अभी आपको बहुत कुछ सीखना है। लगता है आप शो में जल्दी आ गईं।”
इस टिप्पणी के बाद हिना खान भड़क उठीं और एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर दिया:
https://x.com/htshowbiz/status/1965269406289944877
“बिग बॉस जैसा सबसे बड़ा शो भी तो टेलीविजन पर ही आता है, सिनेमा घरों में नहीं। टीवी का दिल इतना बड़ा है कि कोई भी यहाँ स्टार बन सकता है। कृपया टीवी का अनादर मत कीजिए।”
हालाँकि हिना ने बाद में यह ट्वीट हटा दिया, मगर तब तक यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका था।


