भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 127/9 रन बनाए। कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल ने भी 2 विकेट झटके। हार्दिक पंड्या ने मैच की पहली गेंद पर विकेट लेकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। पाकिस्तान की पारी नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण जल्दी समेट दी गई।



