🟥 ब्रेकिंग न्यूज़ बांदा
58 दिन में इंसाफ़ – 3 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले को फांसी की सज़ा
बांदा से बड़ी खबर…
तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने फांसी की सज़ा सुनाई है।
करीब तीन महीने पहले चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गाँव में यह सनसनीखेज वारदात हुई थी। पड़ोस का ही सजातीय युवक मासूम को हवस का शिकार बनाने के बाद जंगल में फेंक गया था। इलाज के दौरान कानपुर हायर सेंटर में बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई थी।
इस जघन्य अपराध के बाद पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस और राजस्व टीम ने आरोपी के अवैध कब्जे वाले मकान पर बुलडोज़र चला कर जमींदोज कर दिया था।
करीब 58 दिन की सुनवाई और 11 गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट के जस्टिस प्रदीप कुमार मिश्रा ने आरोपी को फांसी की सज़ा सुनाई।


